फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में देश को आगे बढ़ाने की नई संभावनाएं तलाश करें युवा : कविता जैन

विज्ञापन
कार्यकताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनतीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में युवाओं से आह्वान किया है कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पदचिह्नों पर चलते हुए खेलों में देश को आगे बढ़ाने की नई संभावनाएं तलाश करें। उन्होंने रविवार को मंडलाध्यक्ष रेखा गर्ग के आवास पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।
विज्ञापन

कविता जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देश के खिलाड़ियों के समर्पण की सराहना की और गांव-गांव में खेल प्रतियोगिता के आयोजन पर बल दिया। जन्माष्टमी पर्व की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण, शिव व राम का जन्म और हमारी वैष्णव संस्कृति भारत को गौरवशाली बनाती है।
राजीव जैन ने कार्यकर्ता बिजेंद्र के घर पर कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति की प्रतीक संस्कृत भाषा आयरलैंड, रूस, ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई जाने लगी है, गुजरात में संस्कृत भाषा का रेडियो शो शुरू हो गया है। इसकी वजह है कि कंप्यूटर की सर्वमान्य भाषा संस्कृति है। इस दौरान महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, महिला बाल विकास निगम की चेयरपर्सन बबीता फोगाट, जिलाध्यक्ष प्रोमिला मलिक, पार्षद हरिप्रकाश सैनी, सुरेंद्र मदान, महामंत्री अंजू दहिया, मीनू सैनी, सीमा गोयल, सुदेश मलिक, सुजीत राठी, प्रताप स्वामी, रमेश, सुंदर, बलजीत, दलजीत, राजकुमार, बुधराम, दीपक, प्रिंस उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें