गांव जठेड़ी के जोहड़ में युवक के डूबने के बारे में जानकारी देती युवक की बुआ। संवाद
- फोटो : Sonipat
गांव जठेड़ी के जोहड़ में एक युवक डूब गया। युवक रात को अपनी बुआ को घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। लोगों ने बताया कि युवक जोहड़ की तरफ भागकर गया था। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है।
मूलरूप से यूपी के जिला बागपत के गांव दादरी का रहने वाला दीपांशु (18) फिलहाल गांव जठेड़ी में अपनी बुआ राधा के पास रह रहा था। राधा ने बताया कि उसके पास पांच बेटियां है। उसका भतीजा दीपांशु चार साल से उसके पास ही रह रहा था। वह रविवार रात को खाना खाकर गया था। देर रात उसे पता लगा कि वह जोहड़ में डूब गया है। पुलिस को सूचना देने के बाद गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
राधा का कहना है कि उसके भतीजे का कोई पीछा कर रहा था। इसके बाद वह जोहड़ की तरफ गया और उसका कोई सुराग नहीं है। उसने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।