फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: गोहाना में निवार फैक्टरी में लगी आग, झुलसने से संचालक के भाई की मौत

Wed, 19 Oct 2022 11:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गोहाना में जींद रोड स्थित फैक्टरी में आग लग गई। भाई को बचाने के प्रयास में संचालक भी झुलस गया। अग्निशमन ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एसडीएम, डीएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
संजय का फाइल फोटो। गोहाना स्थित निवार फैक्टरी में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना कस्बे में जींद रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के पास निवार फैक्टरी में बुधवार दोपहर को शॉर्ट सर्किट से लगी आग में झुलसने से संचालक के भाई की मौत हो गई। आग लगने से भाई के फैक्टरी में फंसने की जानकारी पर अंदर गया संचालक भी झुलस गया। मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।

विज्ञापन


अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। टीम ने आग पर काबू पाया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम आशीष वशिष्ठ, डीएसपी मुकेश कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 

गांव गढ़ी उजाले खां निवासी मनोज ने जींद रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के निकट भवन को किराये पर लेकर एक साल पहले आरएस टेक्सटाइल के नाम से निवार फैक्टरी लगाई थी। फैक्टरी को मनोज संभालते हैं और उनका छोटा भाई संजय (20) उनकी मदद करता था। उनके साथ ही चार-पांच लोग काम करते थे।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर मनोज किसी काम से घर चला गया था। दोपहर एक बजे लंच ब्रेक होने पर कामगार खाना खाने चले गए। फैक्टरी में संजय और उत्तर प्रदेश के औरैया का रहने वाला उमा शंकर काम करते रहे। इसी दौरान मशीन के पंखे के निकट शार्ट-सर्किट से आग लग गई। संजय और उमा शंकर ने आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग तेज होने के कारण पूरी फैक्टरी में फैल गई।

यह भी पढ़ें : डबल मर्डर: दिल्ली पुलिस के ASI ने पहले प्रेमिका के आशिक को मारा, खुद को मरा दिखाने के लिए दोस्त को जिंदा जलाया

इस पर उमाशंकर बाहर निकल गए और संजय ऊपर चढ़ गए। वह पहली मंजिल पर पहुंचे तो धुएं में दम घुटने से बेसुध हो गए। बाद में आग फैलने से वह झुलस गए। सूचना मिलने के बाद दमकल केंद्र की टीम दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया।

उसी समय मनोज और उसका साला भीम भी मौके पर पहुंच गया। आग पर थोड़ा नियंत्रण होने के बाद केंद्र का कर्मचारी और तीन युवक अंदर गए और संजय को बाहर निकाला। उसे अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मनोज भी भाई को बचाने की कोशिश में थोड़ा झुलस गया।
विज्ञापन


आग में भाई को खोने के साथ ही मनोज को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। संजय अविवाहित था।  आग लगने की घटना के बाद एसडीएम आशीष वशिष्ठ, डीएसपी मुकेश कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें