बहादुरगढ़। आसौदा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी जसौर से 23 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे छिपाकर रखे जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ी जसौर निवासी कर्मवीर ने बताया कि उसकी सबसे छोटी बहन योगिता की उम्र 23 वर्ष है। वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), दिल्ली से बीए फाइनल की पढ़ाई कर रही है। कर्मवीर के अनुसार, छह नवंबर को सुबह करीब 11:30 बजे योगिता घर से कहीं चली गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों को आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे छिपाकर रखा हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।