फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेत से सोलर मोटर चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आसौदा थाना क्षेत्र के गांव छारा में खेत से सोलर मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। किसान के खेत में लगी सोलर मोटर को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। आसौदा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव छारा निवासी श्रीपाल ने बताया कि उसके पिता राजसिंह के नाम खेत में सोलर मोटर का कनेक्शन है। इसकी देखभाल वह स्वयं करता है। छह नवंबर को वह खेत में धान की फसल में पानी देने के लिए पहुंचा तो सोलर मोटर गायब मिली। आसपास तलाश करने पर भी मोटर का कोई सुराग नहीं लगा। उसे आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति मोटर चोरी कर ले गया है। श्रीपाल ने पुलिस से चोर का पता लगाकर मोटर बरामद करवाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें