फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नहर में कार सहित गिरा युवक, खुबडू चौकी प्रभारी ने बचाया

Sat, 17 Feb 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खुबडू झाल नहर में गिरी कार से चालक को निकालते एसआई संदीप कुमार। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
गन्नौर। सोनीपत से गांव चिड़ाना लौटते समय गांव खुबडू के पास संतुलन बिगड़ने से चालक कार सहित पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिर गया। हादसे की जानकारी मिलने के तुरंत बाद खुबडू झाल पुलिस चौकी इंचार्ज पीएसआई संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को बचाने के लिए वर्दी उतारकर सीधे नहर में छलांग लगा दी। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद युवक को खानपुर मेडिकल में दाखिल करवाया। जहां वह अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

गांव चिड़ाना निवासी रितेश सोनीपत में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। शुक्रवार रात को वह कार में सवार होकर सोनीपत से अपने गांव लौट रहे थे। वह जब खुबडू झाल के निकट पहुंचे तो कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया। इसके चलते उनकी कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराकर पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरी। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने हादसे की सूचना तुरंत डायल-112 पुलिस को दी। इसके बाद डायल 112 पुलिस ने घटनास्थल के साथ लगती खुबडू झाल पुलिस चौकी में संपर्क किया। खुबडू झाल पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप कुमार अपनी कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे। नहर में छलांग लगा दी। उन्होंने कार में फंसे रितेश को बाहर निकाल लिया। उन्होंने रितेश के घर वालों को इसकी सूचना दी। नहर में गिरी कार को भी क्रेन की मदद से बाहर निकलवा लिया।


तैराक हैं पीएसआई संदीप कुमार

खुबडू झाल पुलिस चौकी इंचार्ज पीएसआई संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने युवक की जान बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। बताया कि वह तैराक हैं। इस वजह से उन्होंने नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें