फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 15 लाख से बिछेगी स्ट्रॉम वाटर लाइन, 20 लाख से बनेगी गली

Sat, 17 Feb 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना स्थित चोपड़ा कॉलोनी में गली निर्माण कार्य का शुभारंभ करती नप अध्यक्ष रजनी विर
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद की ओर से शहर में पार्क रोड पर बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। श्मशान स्थल से दीनबंधु चौ. छोटूराम चौक तक पाइप दबाई जाएगी। यहां पर पाइप लाइन को स्ट्राम सिस्टम से जोड़ा जाएगा। नप अध्यक्ष रजनी विरमानी व उपाध्यक्ष राजबाला मलिक ने नारियल तोड़कर पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू करवाया। साथ ही नप की ओर से चोपड़ा कॉलोनी में गली का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन


शहर में पार्क रोड पर बारिश होते ही जलभराव हो जाता है। इस मार्ग के साथ में श्मशान स्थल है। सड़क पर जलभराव होने पर लोगों को श्मशान स्थल की ओर जाने में परेशानी होती है। इस समस्या को देखते हुए श्मशान स्थल से चौ. छोटूराम चौक तक 24 इंची पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस कार्य पर लगभग 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे नप अध्यक्ष रजनी विरमानी ने चोपड़ा कॉलोनी में 20 लाख रुपये से बनने वाली गली का कार्य शुरू कराया। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता अंकित धनखड़, वीरेंद्र आर्य, पार्षद आजाद मलिक, अजीत सांगवान, विनोद सहरावत, जतीश कपूर, सोनू कुमार, नरेंद्र कुमार, संदीप, अमित, यश शर्मा, दीपक, कविता, सोनिया, रोशनी, बबली, कांता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें