फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फंदा लगा युवक ने दी जान, मिला सुसाइड नोट

Tue, 26 Mar 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव मटिंडू के रहने वाले रवि ने सोमवार की शाम को घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, इसमें उसने गांव के ही वीरेंद्र पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मृतक रवि के ममेरे भाई धर्मेंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

झज्जर के गांव खरमान निवासी धर्मेंद्र का कहना है कि उनका ममेरा भाई गांव मटिंडू निवासी रवि कुछ दिन पहले उनके घर गांव खरमान आया था। जहां रवि ने उन्हें बताया था कि गांव का ही वीरेंद्र उसे कई दिन से परेशान कर रहा है। यही नहीं उनकी जमीन भी बिकवा दी है। इसी परेशानी में सोमवार को रवि ने अपने घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रवि के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि वीरेंद्र ने उसका नाश करवा दिया है। सूचना मिलते ही खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रवि के शव को कब्जे में लेकर सोनीपत नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह भिजवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने धर्मेंद्र की शिकायत पर वीरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें