फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर पीड़ित महिलाओं के लिए योग शिक्षिका ने दान किए केश

विज्ञापन
हेयर क्राउन संस्था को अपने बाल भेजने से पहले अपने परिवार के साथ पारुल दहिया। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव सिसाना निवासी योग शिक्षिका पारुल दहिया ने कैंसर पीड़ित महिलाओं के लिए विग तैयार करने के लिए अपने सिर के बाल दान किए हैं। तमिलनाडु में हेयर क्राउन संस्था को पारुल दहिया ने अपने 14 इंच लंबे बाल काटकर कोरियर के माध्यम से भेजे हैं। पारुल का कहना है कि कैंसर पीड़ित महिलाओं के लिए उनका यह बहुत छोटा सहयोग है, पारुल लंबे समय से अपने पति के साथ समाजसेवा से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

पारुल ने बताया कि हरियाणवी कलाकार बिंदर दनोदा के माध्यम से उन्हें पता चला था कि तमिलनाडु की संस्था हेयर क्राउन कैंसर पीड़ित महिलाओं के लिए विग तैयार करती है। इसके लिए महिलाओं के लंबे बालों की आवश्यकता पड़ती है। जब उन्हें इस बता का पला चला तो उन्होंने फैसला लिया कि वह अपने बाल इस संस्था को दान करेगी। अपने बालों को संस्था के पास भेजने से पहले पारुल ने कन्या कॉलेज की प्राचार्य सुरेश बूरा, अपनी सास सरोज देवी व सुदेश देवी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें