फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवान जिया, दीपांशी, पुनीत व प्रिंस ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
अकादमी में पहलवानों के हाथ मिलवाकर मुकाबला शुरू कराते नगराधीश डॉ. अनमोल व महिला कुश्ती टीम के मुख - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
माता धनकौर देवी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गांव लड़सौली स्थित पद्मश्री द्रोणाचार्य गुरु हनुमान कुश्ती अकादमी में नववर्ष पर लड़के व लड़कियों का दंगल कराया गया। इसमें सीटीएम डॉ. अनमोल व भारतीय महिला कुश्ती टीम के मुख्य कोच कुलदीप मलिक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जिया, दीपांशी, पुनीत व प्रिंस ने कुश्ती के मुकाबले जीते।
विज्ञापन

कुश्ती में पलवल, जींद, रिठाल, इसराना, दिल्ली के अलावा विभिन्न जिलों से पहलवानों ने हिस्सा लिया। इससे पहले एएफएसओ पानीपत योगेंद्र, गृह मंत्रालय दिल्ली में सेक्शन अधिकारी विनय दहिया, एडवोकेट परमजीत जागलान बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। अकादमी के संचालक भारत केसरी नवीन मोर, कबड्डी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान चांदराम मोर, क्लब के प्रधान कर्मबीर मोर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान रामधन मलिक, कपिल बधवार, गुलाब मोर, संजय प्रधान, पूर्व पार्षद सतीश जैन, बमल मोर व दीपक ठेकेदार भी उपस्थित रहे।
इन पहलवानों ने मारी बाजी
दंगल में अंडर-12 के 36 किलो भार वर्ग में जिया ने प्रथम, रेनू ताजपुर ने द्वितीय, दीपाक्षी व शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 के 41 किलो भार वर्ग में दीपांशी प्रथम, चाहत द्वितीय, तनिष्का व अवंशिका तृतीय स्थान पर रही। अंडर-21 के 48 किलो भार वर्ग में अंजू ने प्रथम, मोनी ने द्वितीय, दिव्या व वंदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

55 किलो भार वर्ग में रोहतक की सविता प्रथम
अंडर-23 के 55 किलो भार वर्ग में रोहतक की सविता ने प्रथम, तन्नु ने द्वितीय, नेहा व तनिष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की कुश्ती में अंडर-8 के 21 किलो भार वर्ग में पुनीत ने प्रथम, अंश ने द्वितीय, सक्षम व वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-11 के 28 किलो भार वर्ग में प्रिंस ने प्रथम, रितेश ने द्वितीय, पार्थ व सिद्धांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 के 31 किलो भार वर्ग में शुभम ने प्रथम, विनीत ने द्वितीय व लविश, हन्नी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 50 किलो भार वर्ग में निशांत व मयंक ने बाजी मारी। विजेताओं को स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से पदक, नकद राशि व ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें