फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीपीएल श्रेणी की महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

Tue, 09 Jul 2024 06:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से बीपीएल यानी गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं के लिए 8 दिन का ई-रिक्शा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। यह प्रशिक्षण महिलाओं को निशुल्क दिया जाएगा। इसके लिए पात्र महिला की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह हरियाणा की मूल निवासी हो। पात्र महिला की शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास व उसके पास वैध लर्नर लाइसेंस भी होना चाहिए। प्रशिक्षण 1 लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाली महिलाओं या लड़कियों को ही दिया जाएगा।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि पात्र महिलाएं 10 जुलाई तक ईमेल आईडी hwdcsonepatgmail.com पर आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा ऑफलाइन जिला कार्यालय में भी अपना आवेदन जमा करवा सकती हैं। 10 जुलाई के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए गोहाना रोड स्थित अनिल विहार के मकान नंबर-842 नजदीक ऋषिकुल स्कूल स्थित जिला कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। साथ ही दूरभाष नं. 0130-2200799, 9254702050 व 9466202675 पर भी जानकारी ली जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें