फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 7 मतदान केंद्र किए स्थानांतरित, 9 केंद्रों के संख्या नंबरों में बदलाव

Tue, 09 Jul 2024 05:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि गन्नौर शहर के मतदाताओं व राजनीतिक दलों की शिकायत पर सात मतदान केंद्रों को स्थानांतरण किया गया हैं। इसके अलावा नौ मतदान केंद्रों की संख्या नंबर में भी बदलाव किया गया हैं। उन्होंने बताया कि गांधी नगर स्थित हरियाणा मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बूथ नंबर 77 व 79 को शिवालिक पब्लिक स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया हैं।
विज्ञापन

हरियाणा मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बूथ नंबर 105 को लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल में स्थानांतरण कर इसको बूथ नंबर 80 बनाया गया हैं। इसी विद्यालय में स्थित बूथ नंबर 79 को सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थानांतरण कर इसको बूथ नंबर 108 बनाया गया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित बूथ नंबर 88 को गढ़ी केसरी स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल में स्थानांतरण कर बूथ नंबर-87 कर दिया गया है। गैस गोदाम के पास स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल के बूथ नंबर 95 को राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने बताया कि गढ़ी केसरी स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल के बूथ नंबर 84 को ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में स्थानांतरित कर इसे बूथ नंबर 110 बनाया गया है।
इन मतदान केंद्रों के बदले नंबर
गन्नौर शहर के जिन 9 मतदान केंद्रों की संख्या नंबर में बदलाव किया गया है उनमें रौनक पब्लिक स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या 80 को 81, 81 को 82 व 82 को 83 किया गया हैं। गढ़ी केसरी स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल में मतदान केंद्र संख्या 83 को 84 किया गया हैं। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 87 को 88, दुर्गा विद्या मंदिर स्थित मतदान केंद्र संख्या 106 को 105 व 107 को 106 किया गया हैं। इसके साथ ही समय सिंह मेमोरियल स्कूल में स्थित मतदान केंद्र संख्या 108 को 107 व सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थित मतदान केंद्र संख्या 110 को 109 किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें