किसान आंदोलन: महिला किसान की मौत
- फोटो : अमर उजाला
कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन में शामिल पंजाब की बुजुर्ग महिला किसान की मौत हो गई। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
पंजाब के जिला अमृतसर के गांव मुहवा की रहने वालीं राजेंद्र कौर (86) लंबे समय से कुंडली बॉर्डर पर जारी आंदोलन में शामिल थीं। वह फिलहाल टीडीआई मॉल के पास स्थित अपने टैंट में रह रहीं थीं। देर रात करीब पौने एक बजे उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
किसान रतन सिंह ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस के सामने शुरुआत में परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के मना कर दिया। काफी देर समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम को तैयार हुए। जिस पर मंगलवार को सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।