फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महिला झुलसी, पीजीआई में दाखिल

Wed, 27 Mar 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव भोगीपुर में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। महिला के पिता ने उसके पति व सास पर बेटी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। बड़ी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कामी निवासी जयभगवान ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी आरती की शादी वर्ष 2021 में भोगीपुर गांव के महेश के साथ की हुई थी। आरती की एक डेढ़ साल की बेटी है। करीब एक सप्ताह पहले आरती ने उन्हें फोन बताया था कि उनकी सास व पति महेश उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। जिसके बाद वह अपने बेटे दीपक के साथ उसकी ससुराल आए और आरती व महेश को समझा कर घर वापस लौट गए। सोमवार को आरती ने उन्हें फोन कर कहा कि वह उन्हें घर ले जाएं अन्यथा उनका मुंह भी नहीं देख पाएंगे। उन्होंने आरती को बुधवार को लेकर जाने का आश्वासन दिया, लेकिन बुधवार की सुबह उनके दामाद महेश ने उन्हें फोन पर बताया कि आरती बिजली के करंट से झुलस गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। सूचना पर वह अपनी बेटी से मिलने रोहतक पीजीआई पहुंचे तो उनका पूरा शरीर जला हुआ है। जयभगवान ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी आरती ने सास व पति महेश की प्रताड़ना से तंग आ कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की है। बड़ी थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें