फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बेचैनी होने पर टहलने गया दुकानदार तो देखा दुकान में घुसा था चोर

Sat, 22 Apr 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। शहर में रात के समय किराने की दुकान का शटर तोड़कर घुसे चोर को दुकानदार ने दबोच लिया। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है, जिस पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के पक्का बाग निवासी रवींद्र का कहना है कि उनकी बाजार में किराने की दुकान है। वीरवार रात वह अपनी दुकान को बंद कर घर आ गए, लेकिन रात में बेचैनी होने पर उसे नींद नहीं आ रही थी, जिसके चलते वह गली में आकर टहलने लगा। टहलते हुए वह अपनी दुकान तक आ गया। दुकान पर पहुंचा तो देखा कि शटर खुला है। उसने शोर मचाया तो एक युवक दुकान से निकलकर भागने लगा। ठोक लगने से वह गिर गया। उन्होंने दौड़कर उसे दबोच लिया और शोर मचाने पर उनका बेटा भी मौके पर आ गया। जिसके बाद उन्होंने देखा कि चोर ईदगाह कॉलोनी निवासी अजय काजू के डिब्बे और 13 सौ रुपये चुराए हैं। दुकानदार का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सूचना देकर चोर को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें