वीडियो में भिगान टोल पर कार चालक की पिटाई करता युवक। संवाद
- फोटो : Sonipat
भिगान टोल पर कार चालक की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ युवक कार चालक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। हालांकि मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है।
भिगान टोल प्लाजा के प्रबंधक जहीर खान ने बताया कि भिगान टोल पर आए दिन वारदात हो रही है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने बताया कि टोल पर कार को पीछे करते समय दो कारों की टक्कर हो गई थी। जिसके बाद दोनों कार सवारों में झगड़ा हो गया था। टोल कर्मी झगड़े में बीचबचाव करने गए थे। वारदात की सच्चाई का पता लगाने के लिए टोल पर लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।
टोल पर झगड़े को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। साथ ही टोल पर लगे सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है। अगर किसी पक्ष की तरफ से शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल