फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई टर्म 1 की परीक्षा में पेंसिल का प्रयोग होगा वर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) टर्म-1 की परीक्षा में पेंसिल का प्रयोग पूरी तरह से वर्जित रहेगा। विद्यार्थी ओएमआर सीट भरने के लिए नीले या काले बॉल पेन का प्रयोग कर सकेंगे। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए इस बार हर प्रश्नपत्र के लिए अलग कोड होगा। सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं को लेकर जारी किए निर्देशों में कहा है कि यदि विद्यार्थी ओएमआर सीट भरने के लिए पेंसिल का प्रयोग करता है तो उसे अनुचित साधनों का उपयोग माना जाएगा और विद्यार्थी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टर्म-1 की मुख्य विषयों की परीक्षाएं 30 नवंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन

सीबीएसई ने टर्म-1 की परीक्षा के तरीकों के बारे में जानकारी देने के लिए निर्देश जारी किए थे। जिसमें स्कूलों को मुख्य परीक्षाएं शुरू होने से पहले सभी विद्यार्थियों को इसका अभ्यास करवाने की बात कही थी, ताकि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न आए। स्कूलों में सीबीएसई टर्म-1 की मुख्य विषयों की 10वीं कक्षा की परीक्षा 30 नवंबर से और 12वीं कक्षा की परीक्षा 1 दिसंबर से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं का प्रारूप वस्तुनिष्ठ व बहुविकल्पीय रहेगा। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।
हर प्रश्नपत्र के लिए रहेगा एक कोड
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में हर प्रश्नपत्र के लिए एक कोड रहेगा। इसे खोलने के लिए स्कूल प्राचार्य को आईडी व पासवर्ड दिया जाएगा। एक लिफाफे में 12 विद्यार्थियों के लिए प्रश्न पत्र होगा। प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के बाद प्राचार्य द्वारा कक्षावार आईडी व पासवर्ड तैयार किया जाएगा। आईडी व पासवर्ड केवल प्राचार्य को भेजा जाएगा। जिस स्कूल में प्राचार्य नहीं है, उस स्कूल में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। टर्म-1 परीक्षा के लिए स्कूल प्राचार्य को केंद्र अधीक्षक बनाया गया है। जिस दिन जिस विषय की परीक्षा होगी, उसके एक घंटे पहले प्राचार्यों को आईडी व पासवर्ड मिलेगा।
विज्ञापन

ओएमआर सीट पर भरकर आएगा विवरण
प्राचार्यों को जारी सर्कुलर के अनुसार ओएमआर शीट पर विद्यार्थी का विवरण भरकर आएगा। उम्मीदवार को उसके लिए दिए गए स्थान में ऊपरी दाएं कोने में एक प्रश्नपत्र कोड लिखना होगा। मांगी गई जानकारी भरने के लिए केवल नीले या काले बॉल पेन का उपयोग किया जा सकता है। पेंसिल का उपयोग वर्जित रहेगा।
गोला भरने के साथ ही बॉक्स में लिखना होगा सही विकल्प
ओएमआर सीट पर प्रत्येक प्रश्न के आगे 4 गोले दिए गए हैं, ए, बी, सी, डी। विद्यार्थी को इनमें से सही उत्तर के गोले को पेन से भरना होगा। उसी पंक्ति में एक बॉक्स भी दिया गया है। उस बॉक्स में ए, बी, सी या डी जो भी उत्तर हो, सही विकल्प लिखना होगा। यदि बॉक्स खाली है और प्रतिक्रिया केवल गोले में भरी गई तो गलत माना जाएगा। अगर बॉक्स में जवाब दिया गया है और सर्कल खाली छोड़ दिया गया है, तो यह माना जाएगा कि प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास किया गया है।
वर्जन
सीबीएसई की टर्म-1 की मुख्य विषयों की परीक्षाएं 30 नवंबर से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए जारी निर्देशों से सभी विद्यार्थियों को अवगत करा दिया गया है। ओएमआर सीट पर प्रश्नों का उत्तर देने के लिए पेंसिल का प्रयोग वर्जित रहेगा। विद्यार्थी नीले व काले बॉल पेन का प्रयोग कर सकते हैं। हर प्रश्नपत्र के लिए अलग कोड रहेगा, जिसके लिए स्कूल प्राचार्य को आईडी व पासवर्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन

- वीके मित्तल, सहोदय अध्यक्ष एवं प्राचार्य डीएवी मल्टीपर्पस स्कूल, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें