फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज करेंगे 2871.80 करोड़ की 5 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण

Mon, 04 Apr 2022 01:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के राई से पानीपत तक के हिस्से को लोकार्पित किया जाएगा। मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री भी साथ होंगे। सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह सहित अनेक सांसद, मंत्री व विधायक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर पंडाल में तैयारियों का जायजा लेते अतिरिक्त उपायुक्त शांतनू शर्मा, साथ में हैं पुलिस व अन्य प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को हरियाणा के सोनीपत पहुंचेंगे और यहां 2871.80 करोड़ रुपये की पांच सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें 334बी, 352ए, 709ए व जीटी रोड पर चौड़ीकरण के बाद तैयार करीब 46 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग शामिल है। इनमें एनएच 334 बी के दोनों खंडों पर यातायात शुरू किया जा चुका है। सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी मैदान में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन रविवार को दिनभर तैयारियों में जुटा रहा। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग-44 जीटी रोड पर राई से पानीपत के सिवाह तक के सड़क मार्ग को चौड़ीकरण के बाद लोकार्पित किया जाना है। यहां पर गन्नौर क्षेत्र के गांव बड़ी व समालखा के गांव पट्टीकल्याणा के पास दो बड़े पुल निमार्णाधीन हैं। दोनों पुलों का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।

उम्मीद जताई जा रही है कि 15 से 20 दिन में यह निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों की मानें तो अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए दिनरात कार्य किया जा रहा है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जीटी रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद इस हाईवे पर वाहन निर्बाध फर्राटा भर सकेंगे। रविवार को कार्यक्रम स्थल पर लगाए जाने वाले पंडाल में पहुंचे अतिरिक्त उपायुक्त शांतनू शर्मा व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में ये भी होंगे शामिल
कार्यक्रम में देश के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, नागरिक विमानन राज्य मंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह, प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल, सोनीपत के सांसद रमेशचंद्र कौशिक, रोहतक से भाजपा सांसद अरविंद शर्मा, भिवानी से सांसद धर्मवीर सिंह, करनाल से सांसद संजय भाटिया, हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह सहित अनेक विधायक पहुंचेंगे।

प्रदेश के लिए ऐतिहासिक होगा चार अप्रैल का दिन : सांसद
सांसद रमेश कौशिक ने बताया कि प्रदेश के लिए 4 अप्रैल का दिन ऐतिहासिक होगा। इस दिन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में सोनीपत संसदीय क्षेत्र में 2871.80 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं को लोकार्पित करेंगे। सेक्टर-15 के हुडा मैदान में लोकार्पण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन परियोजनाओं से सोनीपत-जींद ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के विकास को पंख लगेंगे।

इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
नेशनल हाईवे          कहां से कहां तक                   लंबाई                   लागत

  • एनएच-352ए    जींद-गोहाना तक दो लेन राष्ट्रीय हाईवे    50.50 किमी    132.55 करोड़ रुपये
  • एनएच-709ए    भिवानी-मुंढाल-जींद तक दो लेन हाईवे    61.98 किमी    183 करोड़ रुपये
  • एनएच-334बी    झज्जर-लोहारू तक दो लेन हाईवे        97.86 किमी    136.25 करोड़ रुपये
  • एनएच-334बी (पीकेजी-1) यूपी-हरियाणा बॉर्डर-रोहणा चार लेन  40.22 किमी    1020 करोड़ रुपये
  • एनएच-44      बहालगढ़ से पानीपत 8 लेन हाईवे         46.50 किमी    1400 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें