फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: जयपाल सर्वसम्मति से बने दहिया खाप के प्रधान दूसरे प्रधान सुरेंद्र दहिया ने मानने से किया इनकार

Mon, 04 Apr 2022 12:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)

सार

खाप की तरफ से मान-सम्मान की पगड़ी पंचायत के कहने पर पूर्व प्रधान महावीर दहिया ने सर्वसम्मति से बनाए गए प्रधान जयपाल दहिया को बांधी।
विज्ञापन
खाप की तरफ से मान-सम्मान की पगड़ी पंचायत के कहने पर पूर्व प्रधान महावीर दहिया ने सर्वसम्मति से बनाए गए प्रधान जयपाल दहिया को बांधी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र के सिसाना गांव में दहिया खाप के चबूतरे पर हुई खाप की पंचायत में सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त निरीक्षक जयपाल दहिया को खाप का प्रधान चुना गया। इससे पहले पूर्व प्रधान महावीर सिंह दहिया ने इस पद से त्यागपत्र दिया। दहिया खाप के चले आ रहे दो प्रधानों के विवाद को खत्म करते हुए एक प्रधान चुनने को लेकर बीते काफी समय से पंचायतों का दौर चल रहा था।

विज्ञापन


लेकिन इस पंचायत में भी दूसरे प्रधान सुरेंद्र दहिया की गैरहाजिरी रही, वहीं उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधान को भी मानने से इनकार कर दिया और आगामी समय में फिर से पंचायत करने की बात कही है। इससे पहले पूर्व प्रधान महावीर दहिया को भी खाप की तरफ से पगड़ी बांधकर विदा किया गया।

चबूतरे पर हुई पंचायत में पहले पूर्व एसीपी महावीर दहिया का प्रधान पद से इस्तीफा स्वीकार किया किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त निरीक्षक जयपाल दहिया का नाम सामने आने पर उन्होंने इस जिम्मेदारी को स्वीकार कर लिया। खाप की तरफ से मान-सम्मान की पगड़ी पंचायत के कहने पर पूर्व प्रधान महावीर दहिया ने सर्वसम्मति से बनाए गए प्रधान जयपाल दहिया को बांधी।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित प्रधान ने कहा कि वह दहिया खाप के मान-सम्मान को निरंतर आगे बढ़ाएंगे, इस पद की गरिमा को समझते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ खाप को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। अब 10 मई को दहिया खाप के चबूतरे पर बिजलान की एक पंचायत बुलाई गई है।

असली पंचायत तो 17 या 24 अप्रैल को होनी थी : सुरेंद्र दहिया
दूसरी तरफ सुरेंद्र दहिया का कहना है कि वह जयपाल को प्रधान नहीं मानते। वे एक पक्ष के प्रधान बने हैं। असली पंचायत तो 17 या 24 अप्रैल को होनी थी, जो पहले करके अपना प्रधान बनाया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान महावीर राजेंद्र दहिया, निवर्तमान सरपंच मीना के पति सतीश, गढी सिसाना गांव के करण सिंह, आनंद दहिया, संदीप, सतीश, मेहर सिंह, जयकिशन, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, जगमेंद्र, संदीप उर्फ काला, जयकिशन, पंकज, बलबीर मास्टर, बलवान, प्रेम सिंह, सत्ते, बल्लू पंडित, करण सिंह, भूरा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें