फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिट्टू बरोणा पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो शूटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-2 की टीम ने मोनू लल्हेड़ी गैंग के दो शूटर गिरफ्तार किए हैं। दोनों न्यायालय परिसर में सरगना बिट्टू बरोणा पर हमला कराने की साजिश रचने में आरोपी हैं। सरगना पर हमला रामकरण बैंयापुर व मोनू लल्हेड़ी गैंग ने मिलकर कराया था। हमले के दौरान दोनों शूटर न्यायालय परिसर के पास मौजूद थे।
विज्ञापन

न्यायालय परिसर में अजय उर्फ बिट्टू बरोणा पर 18 मार्च को जानलेवा हमला किया गया था। उसके सिर में चार गोलियां मारी गई थीं। गोली मारने का आरोप उसकी गार्द में तैनात सिपाही महेश पर है। रामकरण बैंयापुर से गैंगवार में हमला किया गया था। मामले में पुलिस कई आरोपियों को काबू कर चुकी है। अब मोनू लल्हेड़ी के शूटर मूलरूप से चिटाना फिलहाल पटेल नगर के अनुज व मूलरूप से करेवड़ी फिलहाल इंडियन कॉलोनी के सचिन उर्फ चीना को काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें