फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी चिकित्सा में, नैंसी नॉन मेडिकल में तो यशवर्धन जाना चाहता है एमआईटी में

विज्ञापन
99.8 प्रतिशत अंक लेकर जिले में अव्वल रहने वाले यशवर्धन को शुभकामनाएं देतीं प्रधानाचार्य किरण दलाल? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले के होनहारों ने बेहतर अंक लेकर माता-पिता, स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है। जिले में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए अपना लक्ष्य साझा किया।
विज्ञापन

यू ट्यूब चैनल के माध्यम से भी पढ़ाई की
10वीं कक्षा में बेहतर अंकों के लिए शुरू से मेहनत की। ऑनलाइन कक्षाओं के अलावा यू ट्यूब चैनल के माध्यम से भी पढ़ाई की। जिस विषय में अटके, उसमें अध्यापकों का सहयोग लिया। जैसी तैयारी की थी, उसी के अनुसार 99.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। आगे नॉन मेडिकल में जाना चाहती हूं। क्योंकि अन्य देशों की मुकाबले हमारा देश टेक्निकली थोड़ा पीछे है। देश के विकास में योगदान देने के लिए ही मैंने यह क्षेत्र चुना है।
नैंसी, प्रताप स्कूल, खरखौदा।
शुरुआत से ही पढ़ाई पर पूरा फोकस किया
बीएसएफ के जवान की लाडली साक्षी ने 10वीं कक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक लेकर जिले में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। साक्षी ने कहा कि शुरुआत से ही पढ़ाई पर पूरा फोकस किया है। आगे मेडिकल की पढ़ाई कर समाज की सेवा करना चाहती हूं।
विज्ञापन

साक्षी, प्रताप स्कूल, खरखौदा
--
सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी
10वीं में बेहतर अंक लाने के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। यही कारण है कि पढ़ाई पर फोकस कर पाया। अब मेरा लक्ष्य आईआईटी या एमआईटी में जाना है। नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन भी उत्तीर्ण किया है।
यशवर्धन, ब्राइट स्कॉलर स्कूल

जिले में अव्वल रहने वाली लाडली साक्षी को मिठाई खिलाते परिजन।- फोटो : Sonipat

जिले में अव्वल स्थान हासिल करने पर नैंसी को मिठाई खिलाते परिजन।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें