गन्नौर। जहरीली शराब मामले में गन्नौर पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पानीपत के गांव सीख पाथरी का अमित उर्फ मीता व नैना ततारपुर निवासी अमित उर्फ मोनू है। सिटी चौकी पुलिस ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
गन्नौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने जहरीली शराब मामले में पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें दोनों आरोपियों की संलिप्तता भी सामने आई थी। दोनों आरोपी नैना ततारपुर शराब की उस फैक्टरी में कार्यरत थे, जिसकी शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों अमित उर्फ मीता व अमित उर्फ मोनू को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।