सोनीपत। अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। मेरठ रोड पर बारोटा पुल के ऊपर ट्रक की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई। जबकि जीटी रोड पर गांव जांटी के पास बाइक की टक्कर से फैक्टरी से लौट रही महिला की मौत हो गई।
दिल्ली के गांव सिंघु निवासी अलका दो बेटियों के साथ कुंडली में किराए पर रह रही थी। वह कुंडली स्थित फैक्ट्री में काम करती थी। शुक्रवार की रात वापस कमरे की ओर जा रही थी। जब जाटी रोड पर पहुंची तो पानीपत की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने अलका को टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से उन्हें दिल्ली के नरेला स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई। कुंडली थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं गांव महलाना निवासी संजीव राई स्थित फैक्टरी में नौकरी करते थे। वह शनिवार को घर लौट रहे थे तो मेरठ रोड पर बारोटा पुल के ऊपर ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। राहगीरों ने मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। उनके बेटे रोहित अस्पताल पहुंचे तो वह मृत मिले। बेटे रोहित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।