फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: लॉकडाउन में बेच डाली थी पुलिस-थानों के मालखानों की शराब, अब अवैध निर्माण पर कार्रवाई

Tue, 11 Oct 2022 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

भूपेंद्र पर वर्ष 2020 में पहले लॉकडाउन में धड़ल्ले से शराब की तस्करी का आरोप है। उसने पांच से दस गुना मूल्यों पर शराब की बिक्री की। भूपेंद्र ने पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से मिलकर सरकारी गोदामों और थानों के मालखानों की शराब को बेच डाला था।
विज्ञापन
शराब माफिया के अवैध निर्माण पर कार्रवाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में शराब तस्कर व माफिया भूपेंद्र के दो अवैध कब्जों को बुल्डोजर से गिराया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को पुलिस ने गोदाम गिराने की कार्रवाई शुरू की। भूपेंद्र शराब तस्करी का आरोपी है। उस पर लॉकडाउन में शराब बंद हो जाने पर मालखाने और गोदामों की शराब चोरी करवाकर बेचने का आरोप है। भूपेंद्र के खिलाफ शराब तस्करी के करीब 18 मामले दर्ज हैं। वह गुजरात, बिहार, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में दर्ज मामलों में मुख्य आरोपी है। 

विज्ञापन


भूपेंद्र पर वर्ष 2020 में पहले लॉकडाउन में धड़ल्ले से शराब की तस्करी का आरोप है। उसने पांच से दस गुना मूल्यों पर शराब की बिक्री की। भूपेंद्र ने पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से मिलकर सरकारी गोदामों और थानों के मालखानों की शराब को बेच डाला था। पुलिस की कारवाई में उसके चंडीगढ़ स्थित फ्लैट से 97 लाख रुपये और अवैध पिस्तौल मिली थी। पुलिस जांच के बाद खरखौदा के तत्काल एसएचओ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह सहित सात पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं भूपेंद्र व उसके छह साथियों को भी पकड़ा गया था। इस मामले में पुलिस इंस्पेक्टर जसबीर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था। 

आबकारी विभाग के कर्मचारियों को भी जेल भेजा गया था। अब आरोपी ने खरखोदा में दो जगह अवैध निर्माण कर रखे थे। उन गोदाम से पहले अवैध शराब पकड़ी गई थी। अब मंगलवार को इन दो गोदाम को गिराने की कार्रवाई की जा रही है। बाईपास पर एक गोदाम को गिराया जा रहा है। इस दौरान नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं नगर पालिका सचिव के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ बुल्डोजर चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें