फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों की जांच के लिए दिल्ली व उत्तर प्रदेश सीमा पर बढ़ाई निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में प्रशासन की खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर कड़ी नजर रहेगी। एक तरफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने खाद्य पदार्थों की जांच के लिए छापा मार कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दिल्ली व उत्तर प्रदेश की सीमा पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में अधोमानक व नकली खाद्य पदार्थ की आपूर्ति होने की आशंका बनी रहती है। जिले में उत्तर प्रदेश, दिल्ली से बड़ी मात्रा में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की जाती है। उसकी गुणवत्ता को लेकर अधिकारी सतर्क रहते हैं। ऐसे में बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस टीम दिन-रात दूध, पनीर, घी, खाद्य तेल मावा-मिठाई के वाहनों पर निगरानी रखेगी।
विज्ञापन

दिल्ली व उत्तरप्रदेश की सीमा पर प्रशासन व पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर दुकानदारों को जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को निजी रेस्टोरेंट में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की जाएगी। वीरेंद्र गहलावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें