फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से फ्लैट बेचने के आरोपी दंपती से दो कार बरामद, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली क्षेत्र में मैक्स हाईट्स ड्रीम होम बिल्डर कंपनी के फ्लैट को धोखाधड़ी से कई बार बेचने के आरोप में गिरफ्तार दंपती से पुलिस ने दो कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस उनके खातों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

मैक्स हाईट्स ड्रीम होम में फ्लैट लेने वाले लोगों ने प्रदर्शन कर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खरीदे गए फ्लैट में धोखाधड़ी कर एक प्लॉट कई लोगों को बेचा गया है। इसके बाद जागी बिल्डर कंपनी के एआर अरुण राठी ने 18 जनवरी को अपनी कर्मचारी रश्मि पर आरोप लगाया था कि उसने पति शैलेश, रिश्तेदार ज्योत्स्ना सिंह, दीपक, वैभव फूड्स, मनोज इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर गड़बड़ी की है।
जाली मुहर बनाकर 98 फ्लैट में गड़बड़ी आ चुकी सामने
आरोप था उन्होंने जाली मुहर बनाकर व हस्ताक्षर कर लोगों के फ्लैट आगे भी बेच दिए। उन्होंने योजना के तहत 818 फ्लैट बनाए थे, जिनमें से 98 की गड़बड़ी सामने आ चुकी है। पुलिस ने मामले में आरोपी दिल्ली के उत्तम नगर की रश्मि व उसके पति शैलेश को गिरफ्तार कर पहले पांच व फिर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी करीब 10 करोड़ की ठगी करने की बात कुबूल चुके हैं। पुलिस ने उनसे रिमांड के दौरान दो कार बरामद की है। उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि उनके खातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें