वाहन चोरी निरोधक स्टाफ ने अवैध हथियार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव भोगीपुर राजलू निवासी अंकुर व नेहरू नगर खरखौदा के रहने वाला पवन उर्फ बोगा को स्कूटी पर घूमते हुए गांव रायपुर से गिरफ्तार किया गया। है। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से तीन अवैध देसी पिस्तौल व 12 कारतूस मिले। दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत थाना सेक्टर-27 में मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने स्कूटी को सितंबर में सेक्टर-14 से चोरी की थी। एक अक्तूबर को रेलवे स्टेशन परिसर में बाइक चोरी की थी। पुलिस ने चोरी की बाइक को बरामद कर लिया है। इससे पहले आरोपी अंकुर ने 21 अगस्त को अपने साथियों के साथ मिलकर जठेड़ी से बाइक, नकदी व मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने हथियार गन्नौर से साहिल से लिए थे, जिसकी पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।