फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अधिवक्ता पर हमले के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :13: सोनीपत में खरखौदा थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
खरखौदा। अधिवक्ता पर हमला करने के मामले में पुलिस ने वीरवार को दो आरोपियों अशोक व बिजेंद्र निवासी गांव तुर्कपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


7 नवंबर को गुरुग्राम निवासी अधिवक्ता अमित शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि तुर्कपुर के रहने वाले उनके मुवक्किल राजेश का परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। राजेश उन्हें बतौर वकील खरखौदा में तहसील व थाने के काम के लिए लेकर आ रहे थे।
तुर्कपुर से पहले ही उनकी गाड़ी के सामने राजेश की मौसी के लड़के बिजेंद्र ने अब बाइक लगा दी। वह दोनों नीचे उतरे तो बिजेंद्र ने ईंट उठाकर राजेश की तरफ दे मारी, जोकि कार के शीशे में जा लगी। इसी बीच मौके पर दूसरे पक्ष के अन्य लोग भी आ गए जिन्होंने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी प्रकार वह दोनों मौके से अपनी जान बचाकर भागे। इसके बाद उसे फिर से मंडोरा में ऑटो से टक्कर मारकर घायल कर दिया गया और बेहोश होने तक उन्हें पीटा गया था। प्राथमिकी में पुलिस पांच लोगों को नामजद कियाहै। इनमें से दो आरोपियों अशोक व बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें