फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राला और ट्रक की टक्कर में ट्रक चालक की मौत, जीटी रोड पर छह घंटे लगा जाम

विज्ञापन
जीटी रोड पर गन्नौर फ्लाईओवर हुए हादसे के बाद लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
जीटी रोड गन्नौर स्थित फ्लाईओवर पर ट्राला में टकराने से ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा ट्राला चालक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुआ। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक तीन घंटे तक ट्रक के केबिन में ही फंसा रहा। हादसे के बाद जीटी रोड पर छह घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस को वाहनों को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिला गामड़ा के गांव बजवाई निवासी कुलदीप कुमार ने बताया कि वह रविवार को अपने ट्रक में नहाने का साबुन व उसका दोस्त जिला कांगड़ा के गांव ठाकुरद्वारा का संजीव दूसरे ट्रक में टूथपेस्ट भरकर हिमाचल प्रदेश के बद्दी से रोहतक के गांव हसनगढ़ के लिए चले थे। संजीव कुमार का ट्रक उसके ट्रक से आगे चल रहा था। सोमवार तड़के 4 बजे वह गन्नौर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो ट्राला चालक ने उनके ट्रकों को ओवरटेक कर आगे निकलने के बाद अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे संजीव का ट्रक आगे रुके ट्राला में टकरा गया। कुलदीप अपने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर संजीव के ट्रक के पास गया तो उसके आगे का केबिन ट्राला में फंसा था। संजीव केबिन में फंसा हुआ था। इस दौरान ट्राला चालक फरार हो गया। मशक्कत के बाद संजीव को ट्रक के केबिन से बाहर निकाल कर उसे सरकारी अस्पताल सोनीपत पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जेसीबी बुलाकर अलग कराए दोनों वाहन
ट्रक की ट्राला में टक्कर लगने के बाद दोनों वाहन फंस गए। ट्रक का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मशक्कत के बाद भी जब उन्हें अलग नहीं किया जा सका तो पुलिस ने जेसीबी को बुलाया। जेसीबी की मदद से तीन घंटे बाद संजीव को केबिन से निकाला जा सका।
विज्ञापन

6 घंटे बनी रही जाम की स्थिति
सोमवार तड़के हुए हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। पानीपत-दिल्ली लेन पर वाहन रेंगते हुए चले। फ्लाईओवर बंद होने के कारण वाहन नीचे से जाने लगे। जिसके कारण फ्लाईओवर के नीचे भी जाम की स्थिति बन गई। पुलिस को काफी मशक्कत कर जाम की स्थिति को सामान्य करना पड़ा। इस दौरान छह घंटे तक वाहन चालक परेशान रहे।

जीटी रोड पर गन्नौर फ्लाईओवर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें