गन्नौर। गांधी नगर निवासी युवक ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर गन्नौर सिटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया।
चौकी इंचार्ज एएसआई कुलदीप ने बताया कि गांधी नगर निवासी आशीष गुप्ता बहन के साथ रहता था। काम न मिलने के कारण आशीष मानसिक रूप से परेशान रहता था। जिस कारण उसने कमरे में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। संवाद