फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लेनदारों से परेशान होकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखे नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना(सोनीपत)। गांधी नगर के युवक ने लेनदारों के दबाव से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव महम रोड स्थित रेलवे फाटक के निकट दुकान में रस्सी के साथ कमरे में लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया जिसमें 12 लोगों के नाम लिखे हुए हैं। मृतक के भाई की शिकायत पर शहर थाना में केस दर्ज किया गया। शहर में गांधी नगर के अनिल ने बताया कि उससे छोटा भाई बच्चन गोहाना में महम रोड स्थित रेलवे फाटक के निकट जलेबी की रेहड़ी लगाता था।
उसने लाला श्याम की दुकान को किराए पर ले रखा था। अनिल के अनुसार लाॅकडाउन में उसके भाई का जलेबी का काम बंद हो गया था जिसके कारण उसे काफी नुकसान हुआ। बच्चन ने कई लोगों से पैसे ले रखे थे जो उस पर वापस देने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

लेनदार उसके भाई को कई दिन से अधिक परेशान कर रहे थे। सुसाइड नोट में जिन व्यक्तियों के नाम हैं वे उसके भाई को परेशान कर रहे थेउनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वर्जन



मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। देनदारों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। -पवन, प्रभारी, शहर थाना गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें