फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर 4.85 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड निवासी युवक को शेयर मार्केट व ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर 4.85 लाख रुपये ऐंठ लिए। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि 12 जुलाई को उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई थी। आरोपी ने उन्हें मुफ्त में शेयर मार्केटिंग और ट्रेडिंग सीखने का लालच दिया। आरोपी ने अपना नाम हर्ष भगत बताया था। बाद में उनसे कुछ निवेश करने को कहा। उन्होंने आरोपी के कहने पर निवेश किया तो शुरुआत में अच्छा लाभ दिया गया।
विज्ञापन

लाभ में 50 फीसदी हिस्सा उनका होता था। उन्हें कहा गया कि नुकसान होने पर भी आधा-आधा झेलना होगा। हर्ष ने उनके रुपये फायर नाम के एप में लगवाए। उन्हें पांच लाख निवेश करने को कहा। उन्हें कहा कि पांच मिनट बाद ही रुपये वापस निकाल लेना। उन्होंने रुपये लगाए तो पता लगा कि वह फर्जी कागजात पर खोली गई वेबसाइट थी। उन्हें कुल 4.85 लाख रुपये का नुकसान हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें