फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों के बीच सफर होगा सुहाना, 217 करोड़ से 47 किमी लंबी सड़क का निर्माण शुरू

विज्ञापन
गांव रोहट के पास पश्चिमी यमुना नहर व कैरियर लाइन चैनल के बीच बनाई गई सड़क। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत और पानीपत के हजारों वाहन चालकों के लिए पश्चिमी यमुना नहर व कैरियर लाइन चैनल के बीच सड़क पर सफर सुहाना होगा। हरियाणा स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआरडीसी) ने पानीपत के गांव डिंडार से दिल्ली सीमा के पास हरेवली तक जर्जर हो चुकी करीब 47 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। एजेंसी की तरफ से जर्जर सड़क उखाड़कर मिट्टी डालने का काम किया जा रहा है। सड़क बनने के बाद दिल्ली और पानीपत जाने वालों को सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य पर एचएसआरडीसी की ओर से करीब 217 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एजेंसी को दो साल में कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन

नहरों के बीच लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए थे। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद एचएसआरडीसी की तरफ से 217 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। योजना के अनुसार पानीपत के गांव डिंडार से जिले के गांव बड़वासनी तक सड़क बनाई जाएगी। एजेंसी की ओर से पुरानी सड़क को उखाड़कर मिट्टी डाली जा रही है। गांव बड़वासनी से दिल्ली सीमा तक लेयर बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे वाहन चालक बिना ब्रेक लगाए सीधे दिल्ली और पानीपत तक पहुंच सकेंगे।
पानीपत से बड़वासनी तक सड़क के दोनों तरफ नहरों पर लगेगी लोहे की ग्रिल
सड़क बनने के बाद वाहन तेज गति से गुजरेंगे। सड़क के दोनों ही तरफ नहर होने के कारण हादसा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए पानीपत से बड़वासनी तक सड़क के दोनों तरफ नहरों पर लोहे की ग्रिल लगाई जाएगी। बड़वासनी से दिल्ली तक पुल और जरूरत के अनुसार लोहे की ग्रिल लगाई जाएगी। जिससे इस मार्ग पर होने वाले हादसों में कमी आएगी और सफर सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

एक-एक आरओबी और आरयूबी और चार पुल बनेंगे
करीब 47 किलोमीटर लंबी सड़क पर एजेंसी द्वारा एक आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज), एक आरयूबी और चार पुल का निर्माण किया जाएगा। इनमें तीन पुल लोहे के होंगे और एक पुल आरसीसी (क्रंकीट) का बनेगा। सोनीपत में रोहतक रोड पर रोहट, गोहाना रोड पर बडवासनी पर जंक्शन एवं जींद-गोहाना रेलवे लाइन पर ऊपरगामी पुल को बनाया जाएगा। यही नहीं हरेवली, नाहरी, नाहरा, बिंदरौली, रोहट, ककरोई, महलाना, बडवासनी, हुल्लाहेड़ी, चिटाना, माहरा, जुआं, कैलाना, सिटावली, महमूदपुर माजरा, खूबडू, सरढाना, आहुलाना, नया बांस, डिंडार गांव व इनके साथ लगते गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
वाहन डायवर्ट होने से शहर में कम होगा ट्रैफिक
पश्चिमी यमुना नहर और कैरियर लाइन चैनल के बीच बनने वाली सड़क बाईपास का काम करेगी। दिल्ली और पानीपत का ट्रैफिक भी डायवर्ट किया जा सकेगा। इससे शहर में ट्रैफिक कम होने से लोगों को जाम से निजात मिलेगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर प्रशासन दिल्ली और पानीपत जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर सकेगा।
पश्चिमी यमुना नहर व कैरियर लाइन चैनल के बीच सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इसके निर्माण पर 217 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वाहन चालकों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों तरफ लोहे की ग्रिल लगाई जा रही है। इससे हादसा होने की आशंका नहीं रहेगी। निर्माण एजेंसी को दो वर्ष में कार्य पूरा करना होगा। -नरेश शर्मा, प्रबंधक, एचएसआरडीसी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें