फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी पर लगाया गिरदावरी करने के एवज में पैसे लेने का आरोप

विज्ञापन
सीएम विंडो पर दी गई शिकायत दिखाता किसान प्रदीप। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
बजाना कलां गांव के एक किसान ने फसलों की गिरदावरी करने की एवज में पटवारी पर पैसे लेने का आरोप लगाया है। किसान प्रदीप ने बताया कि पटवारी उससे पांच हजार रुपये ले चुका है, लेकिन अभी तक उसकी फसलों की गिरदावरी भी नहीं हुई है। किसान ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदीप ने बताया कि उसने गन्नौर क्षेत्र के गांव में ठेके पर जमीन ले रखी है, जिसमें उसने धान और गेहूं की फसल उगाई थी, जो बारिश के कारण बर्बाद हो गई। जिसके बाद पटवारी ने गिरदावरी करने के लिए मौके का निरीक्षण किया था। किसान का आरोप है कि पटवारी ने उसकी खराब फसल की गिरदावरी करने की एवज में पहले पांच हजार रुपये नकद लिए और गिरदावरी का मुआवजा मिलने के बाद 10 प्रतिशत हिस्सा उसे देने की मांग की। किसान ने बताया कि पैसे लेने के बाद भी पटवारी ने उसकी खराब फसलों की गिरदावरी नहीं की। पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री से पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करने व उसकी फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें