फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन सदस्यों को पीटा, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव हसनगढ़ में चार लोगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की पिटाई कर दी। पीड़ित युवक ने गांव के ही लोगों पर पीटने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव हसनगढ़ निवासी सचिन ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी को रात करीब 10 बजे उसका चाचा मनबीर अपना काम करने के बाद गांव वजीरपुरा से घर आ रहा था। आरोप है कि गांव में रवि ने अपने घर के आगे उसके चाचा की गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद वह उनके साथ गाली-गलौज करने लगा और झगड़ा किया। झगड़े की आवाज सुनकर वह व उसके दादा महेंद्र भी वहां आ गए। जब वह बीच-बचाव करने लगे तो उसी समय अनिल, आशीष व मुकेश वहां डंडे लेकर आए और उन्हें चोटें मारी। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बाद में परिजन उन्हें गोहाना के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से उन्हें बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें