फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बार चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Mon, 04 Dec 2023 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर बाद 3:00 बजे तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


गोहाना। गोहाना बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोमवार को पहले दिन तीन उम्मीदवारों ने आवेदन किए। इनमें प्रधान पद के लिए वीरेंद्र भनवाला, उप प्रधान के लिए शुभम व महासचिव के लिए हेमंत ने अपने-अपने नामांकन किए। मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन होंगे। 15 दिसंबर को चुनाव करवाया जाएगा। उसी दिन शाम 4 बजे के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


चुनाव के आरओ इंद्र सिंह भनवाला व एआरओ रविंद्र शर्मा ने बताया कि गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष व पुस्तकालय इंचार्ज के पदों के लिए नामांकन मांगे गए हैं। नामांकनों की स्क्रूटनी 6 दिसंबर को 1 बजे की जाएगी। 7 दिसंबर को 11 बजे तक आवेदक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें