फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा नेता के बेटे की गाड़ी समेत तीन कार, तीन बाइक ले गए चोर

Tue, 29 Aug 2023 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सीसीटीवी में सेक्टर-14 में घर के बाहर खड़ी दिखाई दे रही गाड़ी। स्रोत : वीडियोग्रैब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से तीन गाड़ियां व तीन बाइक चोरी होने के मामले सामने आए है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी के मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है। संदिग्ध चोर कार में सवार होकर आते दिखाई दे रहे हैं।

सेक्टर-14 निवासी भाजपा नेता राजकुमार ग्रोवर के बेटे साहिल ग्रोवर ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनकी क्रेटा गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। चोर 27 अगस्त को तड़के उनकी गाड़ी को चोरी कर ले गए। उनकी गाड़ी में उनकी दो फर्म के कागजात व अन्य जरूरी कागजात थे। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं उद्योगपति सेक्टर-15 निवासी प्रवेश वधवा ने पुलिस को बताया कि उनकी कामी रोड पर फैक्टरी है। उन्होंने अपनी क्रेटा गाड़ी अपनी कोठी के बाहर खड़ी थी। गाड़ी में उनके डेबिट कार्ड, चेक बुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, फैक्टरी व दूसरी गाड़ी की चाबियां, दो हजार रुपये नकद व अन्य कागजात थे। चोर उनकी गाड़ी को चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उधर, सेक्टर-15 निवासी राकेश कालरा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी एसयूवी अल्काजार को घर के बाहर खड़ा किया था। जब वह सुबह उठे तो उनकी गाड़ी का शीशा टूटा पड़ा मिला। गाड़ी वहां नहीं थी। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं गांव बड़वासनी निवासी रवि ने पुलिस को बताया कि वह बहालगढ़ रोड स्थित स्वतंत्रता पार्क में आए थे। बाइक को पार्क के बाहर खड़ा किया था, जहां से चोरी हो गई। वहीं झज्जर के गांव साखौल निवासी सुमित नरवाल ने बताया वह स्वतंत्रता पार्क में आए थे। उनकी बाइक पार्क के बाहर खड़ी थी, जो चोरी हो गई। वहीं सिक्का कॉलोनी निवासी डिंपल ने बताया कि वह रात को बहालगढ़ रोड स्थित जश्न गार्डन में आयोजित शादी समारोह में गए थे। रात को आधे घंटे बाद बाहर आए तो बाइक चोरी मिली। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए है।
विज्ञापन


वाहन चोरी शिकायत पर मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। संदिग्ध लोग गाड़ी में सवार होकर आते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस उनके बारे में सुराग लगा रही है। दो स्थानों से फुटेज कब्जे में ली है। डायल-112 को सेक्टर क्षेत्र में तैनात रहने व टीमों को गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया है।

- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें