फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में युवक को उल्टा लटकाकर पीटा, वारदात का वीडियो वायरल

विज्ञापन
वायरल वीडियो में युवक की पिटाई करता शख्स। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
युवक को खेत में ले जाकर उसे उल्टा लटकाकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला गन्नौर क्षेत्र के गांव का बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवकों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक युवक को पेड़ से लटकाकर उसके दोनों हाथ-पैर रस्सी से पीछे की ओर बांधे गए हैं। इसके बाद कुछ युवक बेल्ट व डंडों से उसकी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस मामले में थाना गन्नौर पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया है, लेकिन वीडियो में पिटाई करने वाले शख्स गन्नौर का भी जिक्र कर रहे हैं। वीडियो में युवक छेड़छाड़ के मामले में युवक की पिटाई करने की बात कह रहे हैं, जिस युवक को पीटा जा रहा है, वह भी अपनी गलती को कुबूल कर रहा है, लेकिन अभी तक इस वीडियो की पूरी तरह से पुष्टि नहीं की जा सकी है। गन्नौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला उनके संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी पुलिस को मामले में शिकायत नहीं मिली है, लेकिन युवकों की पहचान करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें