फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर हवाई फायर कर युवक ने दी मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन कॉलोनी में एक घर के बाहर आकर युवक ने आवाज दी और फिर हवाई फायर कर दिया। युवक ने मकान मालिक से कहा कि उसका बेटा एक लड़की का पीछा करता है। अगर उसने पीछा करना नहीं छोड़ा तो वह पूरे परिवार को मार देगा। उसके बाद वह कार में सवार होकर फरार हो गया। पुलिस ने हवाई फायर करने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इंडियन कॉलोनी में रहने वाले हरीश चंद्र ने पुलिस को बताया कि वह घर में पहली मंजिल पर रहते हैं। घर के निचले हिस्से में उन्होंने आटा चक्की लगाई हुई है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उनको दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। कोई दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज दे रहा था। उन्होंने दरवाजा खोलने से पहले छत से देखा तो दरवाजे पर एक युवक खड़ा था। उसने दरवाजे पर खड़े युवक से पूछा कि किससे मिलना है। इस पर युवक ने कहा कि अपने लड़के को कहना कि लड़की का पीछा करना छोड़ दे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। साथ ही उसने हवाई फायर कर दिया। इस दौरान उसने कहा कि यदि लड़की का पीछा करना नहीं छोड़ा तो पूरे परिवार को मार दूंगा। उसके बाद वह कुछ दूर खड़ी कार में बैठकर फरार हो गया। उसने देर शाम मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने रात को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें