शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक ने बुधवार को जहर खा लिया। युवक ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। युवक ने एक नोट लिखा है। पुलिस ने नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। युवक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
युवक ने बुधवार सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसको डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवक से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सक ने उसे अनफिट करार दिया है। युवक के पास से एक नोट मिला है। उसमें युवक ने पत्नी व अन्य पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इनसे परेशान होकर वह जहर खा रहा है। बताया गया है कि युवक ने एक साल पहले युवती से प्रेम विवाह किया था, लेकिन अब उससे विवाद चल रहा था। पुलिस युवक के बयान के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।