फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मीटर की जांच करने गए कर्मी को पीटा

विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन बिजली कर्मी। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव अनायत में बिजली मीटर की जांच के लिए पहुंचे कर्मचारी की पिटाई का मामला सामने आया है। बिजली निगम के कर्मचारी को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। इसे लेकर बिजली कर्मचारियों ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपी जल्द गिरफ्तार न होने पर बिजली आपूर्ति बंद कर देंगे।
विज्ञापन

गांव कासंडी निवासी जितेंद्र बिजली निगम में कार्यरत हैं। उनकी ड्यूटी गांव अनायत में शिकायत केंद्र पर है। जितेंद्र को सूचना मिली कि एक ग्रामीण ने साथ लगते खाली मकान से मीटर उतार कर अपने यहां लगा लिया है। बिजली निगम पहले ही बिल का भुगतान नहीं करने पर उसका कनेक्शन काट चुका है। ग्रामीण पर बिजली बिल के करीब एक लाख 10 हजार रुपये बकाया हैं। आरोप है कि जितेंद्र जब मीटर जांच के लिए पहुंचे तो ग्रामीण ने उन पर हमला कर दिया। घटना का पता लगने पर दूसरे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जितेंद्र को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल ले गए। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई। बिजली कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें