फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंकाने वाला खुलासा: सोनीपत में पति की हत्या के बाद दिन में प्रेमी और रात को बच्चों संग रही थी महिला

Tue, 09 Nov 2021 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत

सार

सोनीपत में पति की हत्यारोपी महिला ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महिला हत्या करने के बाद 12 दिन तक सोनीपत के ही गांव बारोटा में रही। वह दिन के समय अपने प्रेमी व रात के समय बच्चों संग रहती थी, ताकि उस पर कोई शक न करे। यही नहीं, उसने अपने प्रेमी को भी कमरे पर नहीं बुलाया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी देता मृतक का भाई।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव बारोटा के पास प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने व शव को झाड़ियों में फेंकने की आरोपी महिला वारदात के बाद 12 दिन तक बारोटा में ही रही। वह दिनभर काम का बहाना बनाकर प्रेमी के साथ रहती और रात में बच्चों के साथ। बच्चों को शक होने के डर से प्रेमी को कमरे पर नहीं बुलाया था। उसके बाद वह साजिश के तहत अपने मायके चली गई। उसके बाद उसने प्रेमी से मोबाइल पर बातचीत भी नहीं की। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। बिहार के जिला मधेपुरा के गांव भवानीपुर की गुलाब देवी ने जीआरपी को बताया कि ससुराल में विजय उनका पड़ोसी था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: निजी शैक्षणिक संस्थानों को प्रॉपर्टी टैक्स में मिलेगी एक वर्ष की छूट

परिजनों को लग गया था प्रेम का पता
उसके करीब डेढ़ साल पहले विजय से प्रेम संबंध बन गए थे। एक साल पहले परिवार के लोगों को इसका पता लग गया था। उन्होंने दोनों पर सख्ती कर दी थी। इससे वे परेशान थे। विजय ने उससे कहा कि किसी तरह अपने पति को दिल्ली लेकर चली जा। वहां पर उसे रास्ते से हटा देंगे और किसी को पता नहीं लगेगा। इस पर साजिश के तहत पति रामबालक को लेकर सोनीपत आई थी। यहां विजय नरेला के पास रहने लगा था। इसी बीच मौका देखकर वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


काम के बहाने जाती थी घर से
गुलाब देवी ने बताया कि उन्होंने 24 सितंबर को रामबालक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया था। उसके बाद वह 12 दिन तक बारोटा में रही। वह दिन में काम के बहाने निकल जाती और प्रेमी विजय से मिलकर शाम को लौट आती। बच्चों को शक न होने के चलते उसने प्रेमी को कमरे पर नहीं बुलाया था। वह 6 अक्टूबर को मायके चली गई। उसके बाद अपने प्रेमी से मोबाइल पर कोई बात नहीं की। रामबालक के भाई दीनबंधु यादव ने बताया कि उसके भाई का मोबाइल बंद हो गया था। उसका कोई पता नहीं था। 

ये भी पढ़ें-फतेहाबाद: टोहाना में व्यापारी के घर से 40 तोले सोना व एक लाख की नकदी चोरी, दो चोरों ने की वारदात

12 दिन बाद चली गई अपने मायके
उसके बावजूद गुलाब देवी चुपचाप अपने मायके चली गई। वह न तो ससुराल पहुंची और न ही किसी से अपने पति के गायब होने की बात कही। उसने रामबालक के साले से संपर्क किया तो पता लगा कि गुलाब देवी मायके में है। उसने रामबालक के बारे में कुछ नहीं बताया। इसके चलते उनको शक हुआ। गुलाब देवी का भाई 28 अक्तूबर को उसे ससुराल छोड़ गया। वहां पंचायत में सख्ती करने पर उसने हत्या की पूरी जानकारी दे दी। उसके बाद वह पुलिस के पास गए। विजय यादव ने भी घटना को अंजाम देना कुबूल कर लिया।
विज्ञापन


कंकाल और डीएनए का मिलान करेगी पुलिस
जीआरपी ने रविवार रात को इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे पूछताछ में हत्या से जुड़े सबूत जुटाए जाएंगे। पुलिस ने सोमवार को सामान्य अस्पताल में रामबालक के शव के कंकाल का पोस्टमार्टम कराया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। साथ ही पुलिस ने उसके भाई दीनबंधु के डीएनए सैंपल लिए हैं। जिससे कंकाल का मिलान कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें-पंजाब: श्री सालासर बालाजी धाम रवाना हुए सुखबीर बादल, हरियाणा के फतेहाबाद में किया नाश्ता

गुलाब देवी और उसके प्रेमी विजय को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। कंकाल से डीएनए सैंपल लिया गया है। साथ ही पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपियों से हत्या से जुड़े साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
-धर्मपाल सिंह, जांच अधिकारी, जीआरपी सोनीपत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें