फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने इंस्पेक्टर पतिं पर दहेज पताड़ना और जेठ पर अभद्रता करने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन स्थित आर्थिक अपराध शाखा के बाहर इंस्पेक्टर की पत्नी ने पति और जेठ पर दहेज के लिए बुरी तरह पीटने, अभद्रता करने समेत कई संगीन आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दो अन्य महिला पुलिसकर्मियों व एक मेडिकल की छात्रा के उकसाने पर उसकी बुरी तरह पिटाई की है। महिला ने पति पर उनके साथ वीडियो कॉल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना, छेड़खानी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही वीडियो कॉल किए जाने की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के उच्च अधिकारी के मार्गदर्शन में की जाएगी।
विज्ञापन

सोनीपत में नियुक्त इंस्पेक्टर की पत्नी ने आरोप लगाया कि वह बुधवार को पुलिस लाइन स्थित आर्थिक अपराध शाखा में गई थी। वहां पर उसके इंस्पेक्टर पति व जेठ ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। उसके जेठ ने उसके साथ अभद्रता की। उसने आरोप लगाया कि दो महिला पुलिसकर्मी व एक मेडिकल छात्रा के कहने पर उसके साथ पिटाई की। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति उनके साथ वीडियो कॉल कर बात करता है। उसने इसके फोटो भी उपलब्ध कराए हैं। उसने आरोप लगाया कि उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। वह पानीपत स्थित उसके मायके की जमीन को लेने के लिए उस पर दबाव बनाता था। वह उसके बच्चों को भी उससे दूर करने का प्रयास कर रहा था। महिला को गंभीर हालत में उसके मायके वालों ने पानीपत के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले में इंस्पेक्टर समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले को लेकर कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने पति पर अन्य महिलाओं से वीडियो कॉल पर बातचीत करने का आरोप लगाया है। जिसकी जांच कराई जाएगी। मामले की पूरी सच्चाई उजागर की जाएगी।
विज्ञापन

महिला ने इंस्पेक्टर पति व अन्य पर आरोप लगाए थे। जिस पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब चिकित्सक की राय, महिला के कोर्ट में 164 के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। हिमांशु गर्ग, एसपी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें