फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों पर खराब पीओएस मशीन देने का आरोप लगाकर डिपो होल्डरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जिला खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय में खराब पीओएस मशीनें आवंटित होने पर रोष जताते डिपो होल्डर। संव? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
डिपो होल्डरों ने अधिकारियों पर खराब प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन आवंटित करने का आरोप लगाकर जिला खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय में हंगामा किया। उनका कहना है कि अधिकारियों की ओर से मनमानी की जा रही है। अधिकारी उनसे पुरानी पीओएस मशीन वापस लेकर खराब मशीन थमा रहे हैं। मशीन नहीं चलने के कारण राशन वितरण का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अधिकारियों की ओर से नई पीओएस मशीन नहीं दी गई तो वह बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

डिपो होल्डर एसोसिएशन के प्रधान रामकुमार गौतम, संजीव त्यागी, प्रवीन लिवान, छतर सिंह, आनंद, श्रीकृष्ण ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है। विभाग की ओर से उनसे पुरानी पीओएस मशीन लेकर खराब मशीन थमाई जा रही है। जिसकी वजह से राशन वितरण करने में परेशानी हो रही है। अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारियों की लापरवाही के कारण डिपो होल्डरों को मशीनों को बदलवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व कॉन्फेड की ओर से उनके पास सरकारी राशन समय पर नहीं पहुंचाया जा रहा है। विभाग के गाइडलाइन के अनुसार महीने की 15 तारीख तक राशन वितरण किया जाना है। उसके बाद भी महीने के अंतिम सप्ताह तक सरकारी राशन नहीं दिया जा रहा। ऐसे में उन्हें पात्र राशन कार्ड धारक लोगों को सरकारी राशन वितरित करने में परेशानी हो रही है।
पुरानी पीओएस मशीनों में नेटवर्किंग की समस्या आ रही थी। इन मशीनों को बदलवाने के लिए मुख्यालय से 250 पीओएस मशीनें मिली थीं। अधिकतर मशीनें खराब मिलने की सूचना मिली है। इसको लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। और मशीनों के आने के बाद खराब मशीनों को बदलवा दिया जाएगा। -अशोक रावत, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें