सोनीपत। गांव बाघडू में घर बाहर खड़े ग्रामीण का अपहरण कर उसे हसनगढ़ ले जाकर पीटने और बाद में जौली के पास फेंककर भागने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अपहरण व मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
गांव बाघडू निवासी भोपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर के पास गली में खड़ा था। इसी दौरान एक कार उसके पास आकर रुकी। कार में हसनगढ़ का जगबीर व चार अन्य लोग सवार थे। आरोप है कि उन्होंने उसे जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद वे उसे गांव हसनगढ़ में ले गए। आरोप है कि वहां पर उसे कमरे में बंद करके पीटा गया। भोपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे बुरी तरह घायल कर दिया गया। बाद में वह उसे गांव जौली के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष पहले साझे में पशु व्यापार करते थे। उसे लेकर कुछ पैसों का विवाद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद