फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व अग्निशमनकर्मियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में धरने पर नारेबाजी करते सफाई व अग्निशमनकर्मी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को निगम के 261 सफाई व अग्निशमन कर्मियों ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। कर्मियों ने नगर निगम कार्यालय परिसर में धरना दिया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हड़ताल पर जाने से पहले कर्मियों ने 11 मई को नगर निगम के क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था। उसके बावजूद सरकार की ओर से कर्मियों को मांगों को पूरा नहीं किया गया। इसके चलते उन्हें हड़ताल शुरू करने पड़ी।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य सचिव राजीव खत्री ने बताया कि 10 मई को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही थी। बैठक में उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन ही दिया गया था। सरकार जान बूझकर कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। सफाई व अग्निशमन कर्मचारी काफी समय से मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार की अनदेखी के कारण कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
नगरपालिका कर्मचारी संघ की इकाई के प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि भाजपा व जजपा गठबंधन सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में उनकी सभी मांगों को पूरा करने की बात कही थी, लेकिन सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्य धरना-प्रदर्शन कर सरकार को उनके द्वारा किए गए वादों को याद दिलाते रहते हैं। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राममेहर शर्मा, शीलकराम मलिक, फायर कर्मचार यूनियन के जिला प्रधान संदीप तूर, जिला सचिव अमित दहिया, राजाभाई, विजय, अजीत, नितिन, सुमित, यशेंद्र, करतार, रामफूल सिंह, कालीचरण, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्मचारी इन मांगों को लेकर दे रहे धरना
भारत कंडेरा ने कहा कि कर्मी कई मांगों को लेकर धरना दे रहा है। उनमें विभिन्न विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पंजाब के समान वेतन लागू करने, एनपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने, हरियाणा कौशल विकास निगम को भंग करने, आउटसोर्सिंग और निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। साथ ही सरकार से पक्की भर्तियां निकालने की मांग कर रहे हैं।
शहर से प्रतिदिन निकलता हैं 80 टन कूड़ा
शहर के बाजारों में सफाई नहीं होने की वजह से कई दुकानदारों ने अपनी दुकान के आसपास खुद झाडू लगाकर सफाई की। वहीं दुकानदारों ने कहा कि अगर मंगलवार तक लगातार सफाई नहीं हुई तो स्थिति काफी बदतर हो जाएगी। शहर के विभिन्न मार्गों पर गंदगी के ढेर लगे रहे। शहर से प्रतिदिन करीब 80 टन कूड़ा निकलता है। निजी कंपनी ने कूड़े का उठान तो कर लिया लेकिन कर्मियों की हड़ताल के कारण सड़कों पर सफाई नहीं हो सकी। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें