फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने आया छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के मुरथल अड्डा स्थित राजकीय स्कूल में हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की गणित की पूरक परीक्षा देने आया छात्र रवीन उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हो गया। वह परीक्षा का समय पूर्ण होने से दस मिनट पहले बाथरूम जाने की बात कहकर कक्ष से बाहर गया और लौटकर नहीं आया। सेंटर अधीक्षक के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रवि कुमार ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा के दौरान मुरथल अड्डा स्कूल में सेंटर अधीक्षक है। बुधवार को 12वीं का गणित का पेपर था। इस दौरान कक्ष संख्या पांच में अध्यापिका रेखा देवी की ड्यूटी लगी हुई थी। परीक्षा दे रहे छात्र ने शाम को 4:20 बजे बाथरूम जाने की अनुमति मांगी, जबकि 4:30 पर परीक्षा पूर्ण हो जाती है। डेस्क पर उसका प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका रखा हुआ देखकर शिक्षिका ने उसे बाथरूम जाने दिया। परीक्षा का समय पूर्ण होने तक वह नहीं लौटा। इस पर शिक्षिका ने उसकी उत्तर पुस्तिका उठाई तो वह हैरान रह गईं। उत्तर पुस्तिका से (प्रथम और अंतिम पेज) के साथ ही अंदर के कई पेज भी गायब थे। पहले पेज पर छात्र का अनुक्रमांक व अन्य जानकारी अंकित होती है। पुलिस ने केंद्र अधीक्षक के बयान पर छात्र रवीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें