गोहाना। नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने वार्ड 10 की पार्षद सुमन सैनी के साथ मिलकर दरियापुर कॉलोनी स्थित श्रीराम धर्मशाला के जीर्णोद्धार और सुदंरीकरण के कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।
काफी समय से जर्जर हालत में पड़ी धर्मशाला का अब नए रूप में विकसित की जाएगी। करीब 26 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस काम में धर्मशाला की छत को पक्का किया जाएगा। नए पंखे लगाए जाएंगे। भवन की मरम्मत करवाई जाएगी। पूरे परिसर का सुंदरीकरण होगा।
चेयरपर्सन ने कहा कि धर्मशाला क्षेत्र के लोगों के सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक कार्यक्रमों की मुख्य केंद्र है। इसके बेहतर बनने से कॉलोनी के लोगों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए लगातार काम कर रही है।
इस मौके पर पार्षद जगदीश राय, नरेंद्र, रमेश परुथी, सुनील राजपाल, विनोद राजौरा सहित वार्ड के अन्य लोग मौजूद रहे।