गोहाना। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन की गोहाना यूनिट की बैठक 12 मई को महम रोड स्थित प्रकाश गार्डन में होगी। इसमे 20 मई को बिजली मंत्री अनिल विज के आवास के बाहर होने वाले प्रदर्शन की तैयारी को लेकर चर्चा की जाएगी।
राज्य कमेटी सदस्य सुरेश यादव ने बताया कि बैठक में यूनियन के राज्य चेयरमैन देवेंद्र सिंह हुड्डा गोहाना पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 20 मई के प्रदर्शन की तैयारी को लेकर पूरे प्रदेश में लगातार बैठकें की जा रही हैं। यादव ने बताया कि यह प्रदर्शन कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और हाईकोर्ट के फैसले को लागू करवाने की मांग को लेकर किया जाएगा। संवाद