फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहस कर रहे पति-पत्नी से पड़ोसी ने पहले की गाली-गलौज, फिर ईंट मारी, छत से दिया धक्का, नीचे गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कलां रोड स्थित एक मकान में किराये पर रह रहे युवक के साथ पड़ोसी ने पहले गाली-गलौज की, फिर ईंट मारकर घायल कर दिया। जब युवक विरोध जताने के लिए छत पर गया तो उसने उसे धक्का देकर छत से गिरा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव गढ़ी ब्राह्माण निवासी रेनू ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह छह माह से अपने पति धीरज (28) के साथ खरखौदा के थाना कलां मार्ग पर स्थित मकान में किराये पर रह रही थी। उसने बताया कि वह वीरवार रात को अपने पति के साथ घर पर थी। रात में खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर उसकी पति के साथ बहस हो रही थी। इस पर पड़ोसी दीपक उनके घर आया और कहने लगा कि रात में इतनी देर तक जागकर क्या कर रहे हो। जिस पर उसके पति ने कहा कि यह उनके बीच का मामला है। वह उनके बीच में न आए। जिस पर आरोपी उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। झगड़े की आवाज सुनकर दीपक की बहन मौके पर आ गई और बीचबचाव किया। उसके बाद दीपक छत पर चला गया और गालियां देता रहा। इसी बीच दीपक ने छत से ईंट मारी जिससे उसका पति घायल हो गया। ईंट लगने पर धीरज छत पर चला गया। वहां पर दोनों के बीच फिर से हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच दीपक ने धीरज को छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रेनू ने दीपक पर उसके पति को धक्का देकर नीचे गिराकर हत्या करने का आरोप लगाया लगाया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने रेनू के बयान पर दीपक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना कलां रोड स्थित घर की छत से गिरने से युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी ने पड़ोसी पर उसके पति को छत से गिराकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें